Qutub Ansari / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 169
बहराइच ( फखरपुर )। कैसरगंज क्षेत्र के थाना फखरपुर के अंतर्गत रुकनापुर बाजार में स्थित इरफान लोकवाणी सेंटर पर बीते रात लगभग 2:0 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई आग लगने से दुकान में रखें घरेलू उपयोग के लिए दो सिलेंडर भी फट गई। सिलेंडर फटने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सिलेंडर फटने से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई दुकान में रखें कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी जल कर राख हो गए नगद कैश भी जलकर खाक हो गया उपयोग के लिए केंद्र में रखें दो लैपटॉप प्रिंटर मशीन इत्यादि भी जलकर राख हो गया बाहर सो रहे दो सगे भाई इमरान अहमद पुत्र वजीहुद्दीन,अंसारुद्दीन पुत्र वजीहुद्दीन निवासी चकसौगहना आग की लव की चपेट में आ गए जिससे गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए इमरान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।सिलेंडर फटने से दीवारें टूट गई जिससे बाहर रखे जलालुद्दीन के दुकान के भी सामान जलकर राख हो गया। लोकवाणी सेंटर के ओनर इरफान अहमद ने बताया कि रात 11 बजे दूकान बंद करके घर गया था रात 2 बजे के बाद सूचना मिली तभी दूकान आने पर देखा कि सब कुछ जलकर राख हो गया है 80 हजार नकद 2 लैपटॉप,1 प्रिंटर मशीन,1 लेमिनेशन मशीन सहित काफी डॉक्युमेंट जलकर खाक हो गया है हमारी यही रोजी रोटी थी अब मेरे पास कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन