Qutub Ansari / Mon, Sep 16, 2024 / Post views : 87
नानपारा/बहराइच l अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से वर्षों से रात्रि में निकाला जा रहा 12 रबीउल अव्वल का जुलूस रविवार को रात्रि 9:00 बजे अपने पुराने स्थान दरगाहे गोसिया मोहल्ला तोपखाना से निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में रसूल के चाहने वालों ने भाग लिया। हमेशा की तरह इस बार भी अंजुमन जुलूसे मोहम्मदी का जुलूस नगर के परंपरागत रास्तों पर होता हुआ नारे तकबीर -अल्लाह हू अकबर , नारे रिसालत -या रसूल अल्लाह की सदाएं बुलंद करता हुआ दूसरे दिन अपने स्थान दरगाह गोसिया पर वापस हुआ l जहां देश में अमन चैन के लिए दुआ की गई । इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था ही चुस्त दुरुस्त रही l कोतवाल नानपारा प्रदीप कुमार सिंह, राजा बाजार चौकी इंचार्ज आरएस यादव, उपनिरीक्षक पीके पांडे, कानूनगो विश्वनाथ मौर्य, लेखपाल मनीष कुमार, बृज बहादुर जयसवाल आदि पूरा समय भ्रमण करते रहे। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, अख्तर हुसैन जाफरी, नदीम चैधरी,अब्दुल खबीर खान , हाजी राशिद अली, नसरुद्दीन, मुन्ना, हसीन खान, मौलाना शोएब, हलीम, रोशन ज़मीर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू आदि ने मिलकर जुलूस में सहयोग किया दो स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन