Qutub Ansari / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 41
मिहीपुरवा/बहराइच l जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी को अपने ही घर के बाहर दरवाजे के पास उसका सर काट के उसकी बेहरमी से हत्या कर दी है, और सर को वही रख दिया सूचना पर मौके पर पुलिस क्षेत्रधिकारी हीरालाल कनौजिया थाना प्रभारी मोतीपुर राकेश पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया तथा हत्यारे पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर मोतीपुर थाने लाई तथा लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु अपने कब्जे में लिया l आशंका ये जताई जा रही है के बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है, जिस धारदार हथियार बोगदा से बेटी की हत्या की वो भी वहीं मौजूद था । मृतक लड़की का नाम खुशबु उम्र 17 वर्ष बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन