Qutub Ansari / Thu, Nov 7, 2024 / Post views : 47

नानपारा/बहराइच l थाना कोतवाली नानपारा के ग्राम आगईया निवासी राम फेरन चौहान 45 वर्ष अपनी पुत्री पूनम 18 वर्ष के साथ छप्पर के घर में बीती रात सोए हुए उनके थे के मकान मे किसी ने छप्पर में आग लगा दी जिसके कारण फूस का मकान तेजी से जलने लगा शोर गुल सुनकर के गांव के लोगों ने किसी तरह पिता पुत्री को बाहर निकाला दोनों लोग आग से जल गए हैं । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया है जहां उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी प्रद्युम्न सिंह,कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया सुरक्षा से की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के संबंध में कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही राकेश और नंदलाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम प्रधान मैकूलाल वर्मा ने बताया कि आग लगी है आग किसने लगाई अभी स्पष्ट नहीं हो रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन