रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा में बृहस्पतिवार की सुबह मौसम बदल गया। सुबह 8:00 बजे अंधेरा छा गया 40 से 50 की रफ्तार में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के चलते सड़कों के किनारे पानी भर गया । आसमान में लगातार बिजली चमक रही है। हवाएं इतनी तेज है कि मिहींपुरवा क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है।
बेमौसम बरसात से तापमान में गिरावट आई है । ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसले प्रभावित हुई हैं। विशेष कर गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार की रात नौ बजे 33000 की लाइन में खराबी के कारण आज तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। बिजली न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नानपारा से मिहीपुरवा तक की लाइन की पेट्रोलिंग बिजली कर्मी कर रहे हैं रास्ते पर कई स्थानों पर लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना है जे ई ने बताया कि कार्य किया जा रहा है जल्द सप्लाई बहाल करने की कोशिश है कतर्नियाघाट जंगल के रास्तों पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं। राहगीरों ने इसकी जानकारी दी है। इस कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। बिजली न आने की कारण आज मार्केट में ऑटो रिक्शा भी बहुत कम दिखाई दिए जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।