Qutub Ansari / Wed, Sep 18, 2024 / Post views : 90
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l चौधरी ट्रैक्टर्स कैसरगंज की ओर से एक किसान गोष्ठी एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प माला तथा दीप प्रज्वलित कर किया। सोनालिका कंपनी द्वारा आए हुए कंपनी के एरिया मैनेजर धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कंपनी की विशेषताओं एवं आगामी त्योहारों के उपलक्ष में कंपनी द्वारा चलाई जा रही एक लकी ड्रा स्कीम के बारे में किसानों को जानकारी दी तथा एक विशेष ट्रैक्टर मॉडल टाइगर सीरीज की लॉन्चिंग भी किया l एजेंसी के प्रोपराइटर कौशलेंद्र चौधरी व रामेंद्र चौधरी द्वारा आए हुए सभी किसानों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। किसानों ने ट्रैक्टर की खरीदारी की एवं एडवांस बुकिंग भी कराई गयी l इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह, महामंत्रीशिवानंद सिंह, सर्विस एरिया मैनेजर अरविंद कुमार, यज्ञेश पाल, पीयूष, सेल्समेन संदीप श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, लवकुश वर्मा, रामपराग वर्मा, सहित अजय प्रताप सिंह गुड्डू, राम छबीले वर्मा, मोहम्मद शरीफ, सिराजुल, प्रेम वर्मा आत्माराम यादव, अरविंद वर्मा, संजय बाबू, जगदेव, माता प्रसाद, मनोज वर्मा आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन