Qutub Ansari / Thu, Nov 14, 2024 / Post views : 89
कृष्णा पाण्डेय 
मिहिपुरवा/बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा पिपरा का गन्ना क्रय केंद्र जरही मंदिर के समीप स्थापित किया जा रहा था। जिससे नाराज किसानों द्वारा विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर नानपारा चीनी मिल जीएम व सी सी ओ पहुंचे गन्ना क्रय केंद्र के अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया गया कि आप सभी किसान परेशान न हों। गन्ना क्रय केंद्र वहीं स्थापित किया जाएगा।जहां आप सभी को समुचित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के लिए अधिकारियों ने पूर्व में स्थापित गौरा पिपरा क्रय केंद्र का व जरही पर लग रहे क्रय केंद्र का निरीक्षण किया है । गौरा पिपरा क्षेत्र के किसानों ने बताया कि हमें जरही केंद्र काफी दूर पड़ता है पूर्व की तरह ही गौरा पिपरा केंद्र पर तौल की जाए। इस मौके पर सतेंद्र वर्मा, जगतजीत सिंह,केदार नाथ,बाबा मंजीत सिंह,गुरमीत सिंह,निर्मल सिंह, विश्राम वर्मा, शिव प्रसाद वर्मा, उमा शंकर गौतम,बलबीर सिंह,प्रताप सिंह, सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन