अशोक सोनीजरवल/बहराइच। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति ने किसान मोर्चा के आह्वान पर जरवल ब्लाक में सभा कर बजट को किसान विरोधी बताते हुए बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार जरवल को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजीउद्दीन बच्छन के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जरवल ब्लाक में एक सभा का आयोजन किया। केंद्र सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगाने का विरोध करते हुए बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार जरवल पी.पी. गिरी को सौंपा। किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता श्री बच्छन ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। बजट में किसानों के लिए कुछ भी नही किया गया है। कृषि यंत्रों पर लगाई गई जीएसटी को केन्द्र सरकार वापस ले।ज्ञापन में एमएसपी लागू करने, कृषि यन्त्रों पर जीएसटी वापस लेने, किसानों का कर्जा माफ करने, आईपीएल शुगर मिल में कर्मचारी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच कराने, आईपीएल शुगर मिल में एमबीबीएस डाक्टर नियुक्ति करने,किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, घाघराघाट संजय सेतु पर लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए दूसरे पुल का निर्माण कराने समेत मांगे प्रमुख है। इस अवसर पर राजीव प्रताप सिंह, शिवभूषण सिंह, मनोज गुप्ता, शाहिद खां, तौहीद आलम, तुफैल, बहीम, रामबाबू, रमेश मौर्य समेत किसान सामिल रहे।