Qutub Ansari / Thu, Sep 19, 2024 / Post views : 34
बहराइच l शकुन्तला मेमोरियल महाविद्यालय में बी० एड० के छात्राध्यापकों का विदाई समारोह का आयोजन हुआ।बी० एड० के फाइनल वर्ष के छात्राध्यापकों को प्रथम वर्ष के छात्राध्यापकों द्वारा हर्ष एवं उल्लास के साथ विदाई समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि शकुन्तला मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय चौधरी व विशिष्ट अतिथि बी० एड० विभाग के अध्यक्ष डॉ. मा०डी० चातक रहें। अतिथियों ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अथिति प्राचार्य डा संजय चौधरी ने कहा की आप सभी लोग बीएड पास हो गए हैँ l आप लोग भी एक अध्यापक के रूप मे बन गए हैँ मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी सफल होंगे,और आप सभी कठिनाइयों और चुनौतियों का सकारात्मक रूप से सामना करेंगे। अगर आपको लगता है कि आपको किसी भी समय हमारी मदद की ज़रूरत है, तो संकोच न करें। हम हमेशा आपके लिए यहाँ हैं। हमें आपकी सहायता करके खुशी होगी। बी० एड० विभाग के डॉ. मा० डी० चातक ने कहा की हम तुम्हारे साथ थोड़ा कठोर व्यवहार करते थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम तुमसे नफरत करते हैं। अगर हमने कभी तुम्हें डांटा भी था, तो वह तुम्हें तुम्हारे जीवन में बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करने और तुम्हें एक बेहतर इंसान बनाने के लिए था। यह केवल तुम लोगों की वजह से है कि हम तुम्हारे शिक्षक होने के नाते, तुम्हारे रहस्यों, चुटकुलों और शरारतों का हिस्सा बनकर अपने सुनहरे स्कूल के दिनों का फिर से आनंद लेने का सौभाग्य प्राप्त कर पाए। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापक फैजान अहमद ने किया। इस मौके पर अध्यापक प्रतापनारायण, अरविंदवर्मा, अजय यादव, अनुपयादव, राजेश यादव, मोहम्मद मारूफ, सौम्या रस्तोगी, आयशा अजीत, निर्भय सिंह, रेखा सिंह शोभना छात्राध्यापक, अयाज अहमद, आशीष मिश्रा, संतोष यादव, श्रीकांत, अनिकेत, कुलदीप, शुम्बुल फातिमा, रागनी, जया, पूजा, नम्रता, अंजलि, सहित सैंकड़ो बच्चे मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन