Sat, 01 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: इलाज के दौरान महिला की मौत पर भड़के परिजन, किया अस्पताल में तोड़ फोड़

Qutub Ansari / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 101

Share:
श्याम सुन्दर श्रीवास्तव

बहराइच l यूपी के बहराइच जिले के पयागपुर नगर पंचायत में स्थित चंद्रा पाली क्लीनिक में सीएचसी से गर्भवती महिला को लाकर शनिवार रात को भर्ती किया गया। इसके बाद उसे इंजेक्शन लगा दिया गया। महिला की कुछ देर में मौत हो गई। इससे नाराज परिवार के लोगों ने गलत इलाज और सरकारी अस्पताल से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। बवाल देख प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर और संचालक समेत सभी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए हैं।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजुवापुर मौहारी गांव निवासी परवाना (35) लगभग नौ माह की गर्भवती थी। शनिवार शाम को उसे परिवार के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल में मौजूद चंद्रा पाली क्लीनिक कोट बाजार पयागपुर के दलाल ने बेहतर इलाज का झांसा देकर गर्भवती महिला को भर्ती करवाया।

महिला के पति अजमत अली ने बताया कि चंद्रा पाली क्लीनिक पर मौजूद लोगों ने महिला की हालत गंभीर होने और ऑपरेशन की बात कही। लेकिन आपरेशन करने का महिला के परिवार के लोगों ने विरोध करते हुए जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। इसी दौरान एक युवती ने ज्यादती कर महिला को इंजेक्शन लगा दिया। जिससे गर्भवती को घबराहट शुरू हुई और कुछ देर में मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। नाराज लोगों ने अस्पताल के गेट और अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ की।

बवाल के दौरान ही डॉक्टर निर्मल शुक्ला, संचालक ललिता देवी समेत अन्य स्टॉफ मौके से फरार हो गया। बवाल की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी को शांत कराया। परिवार के लोग महिला का शव लेकर घर चले गए। इस मामले में सीएमओ डॉ संजय कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके द्वारा मामले की जानकारी हुई है।

सीएचसी अधीक्षक से जानकारी लेकर जांच करवाई जायेगी। जांच के बाद अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर अस्पताल संचालक ललिता देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौत के बाद डॉक्टर फरार हो गए थे। उन्हें वहां से जाना नहीं चाहिए था। महिला का गलत इलाज नहीं किया गया।

पहले भी हो चुकी है घटना पयागपुर नगर पंचायत के कोट बाजार स्थित चंद्रा पाली क्लीनिक में पहले भी गलत इलाज को लेकर बवाल हो चुका है। पयागपुर के सत्संग नगर कालोनी निवासी विनोद शिल्पकार की पत्नी का भी गलत इंजेक्शन लगाया गया था। जिससे महिला की मौत हो गई थी। उस पर भी बवाल हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें