Qutub Ansari / Fri, Sep 13, 2024 / Post views : 84
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प पर बीते 25 जुलाई को मो0 लुकमान पुत्र मो0 अशफाक निवासी बाजार पुरवा नौगोइयाँ थाना कैसरगज के अखना पुर फिलिंग स्टेशन थाना फखरपुर द्वारा सूचना दिया कि दो अज्ञात चोर द्वारा वादी के फिलिंग स्टेशन अखनापुर में कमरे में रखी आलमारी का ताला खोल कर साढे तीन लाख रूपया व कमरे के अन्दर रखे तीन अदद मोबाइल फोन चुरा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकत किया गया था जिसका सफल अनावरण किया गया। इन्ही चोरो द्वारा सुरेन्द्र पुत्र हरख निवासी ग्राम प्रधान पुरवा भकला थाना फखरपुर द्वारा सूचना दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा प्रार्थी के घर में घूस कर16000 हजार रूपया नगद सोने चाँदी के आभूषण व दो मोबाइल उठा ले जाने तथा उसी रात गाँव के मेहन्द्र कुमार पुत्र ओकार नाथ के घर मे घूस कर चोरो द्वारा 1400 सौ रूपया नगद दो जोडी पायल चाँदी दो जोडी विछुवा चाँदी के व ममता देवी पत्नी जगदीश वर्मा के घर से 5000 नगद और सोने के चाँदी के आभूषण व रमेश कुमार पुत्र राम आधार के घर से फूल के वर्तन व 5000 हजार रूपया नगद एक जोडी विछुवा चाँदी का एक जोडी बूंन्दा सोने का चुरा कर उठा ले जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसओ अभिनव प्रताप सिंह ने बताया घटना को गंभीरता से लेते हुए लगातार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु कई टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत से अभियुक्त गण जसीम पुत्र सिराज अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी अलहियापुर थाना कैसरगंज मागेलाल उर्फ परियाद पुत्र साबिर निवासी अलहियापुर थाना कैसरगंज को भकला चौराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2550 रूपया नगद, 01 जोड़ी पायल सफेद घातु की, एक अदद रेडमी मोबाइल बरामद कर अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार टीम में चौकी चौकी प्रभारी कुंडासर शैलेन्द्र शर्मा उ0 नि0 वीरेन्द्र मिश्रा उ0 नि0 मानिकराज यादव दिवान विकास मिश् रमेश यादव गौरव श्रीवास्तव राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन