Qutub Ansari / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 100
कैसरगंज/बहराइच l उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुरक्षा सुशासन नीति के तहत विधानसभा कैसरगंज के अंतर्गत फखरपुर ब्लॉक में 25, 26, 27 मार्च को एक भव्य मेले का आयोजन किया गया है जिसमें एक ही पंडाल के नीचे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कर्मचारी अधिकारी बखान करेंगे l साथ ही साथ जो भी किसान या फरियादी मेले में आएंगे उनको पात्रता के आधार पर तत्काल प्रभाव से योजनाओं का लाभ तत्काल दिया जाएगा l फखरपुर ब्लॉक में आयोजित हो रहे मेले में जिले के सभी विभाग के कर्मचारियों का स्टाल अलग-अलग व्यवस्थित रूप से संचालित रहेंगे l इस मौके पर ए डीएम गौरव रंजन ने बताया कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं l तहसील कैसरगंज सभागार मीटिंग में कैसरगंज क्षेत्र के तमाम विभाग के अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन