रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l रविवार को मिहींपुरवा विकासखंड के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 190 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। मेले में चिकित्सीय सलाह उपचार के साथ मरीज को निशुल्क दवा भी दी गई। रविवार की सुबह 10:00 बजे से संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। चिकित्सा टीम चेकअप के लिए मौजूद रही। दवाओं के भी काउंटर लगे।
उर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर हीरालाल के देख रेख 85 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ और दवा वितरित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी घटही में डॉ सुरेश कुमार ने 42 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर आशीष वर्मा ने 40 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंबा में डॉ आशीष वर्मा ने 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक डॉक्टर मनु शर्मा ने उर्रा व सेमरी घाटही मेले का निरीक्षण किया कहा कि शासन की मंशा है कि रोगियों को उनके निकट के अस्पतालों में सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। चिकित्सकों की ओर से जहां रोगी देखे जाते हैं वहीं जरूरी जांच के साथ दवाई भी दी जाती हैं।