Qutub Ansari / Wed, Nov 20, 2024 / Post views : 109
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। नगर पंचा
यत जरवल मे रसूकदारो के साथ आमजन के लिए ये खबर तो बिल्कुल ठीक नही है। क्यों की जरवल की अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव ने जो नगर पंचायत जरवल को अतिक्रमण मुक्त जो बनाने की जो ठान लिया है। जिसके लिए बीते एक सप्ताह से एक अभियान के तहत निकाय के सफाई कर्मियों द्वारा अवैध अतिक्रमण पर घन और हथौड़ा चलाया जा रहा है। यही नहीं साथ खुद मौके पर जाकर ई ओ उसकी समीक्षा भी हर रोज कर रही है जिससे कस्बे के आमजन ही नही रसूकदारों मे भी हाय तौबा मच गई है। सूत्रों की माने तो इस समय जरवल के कटरा वार्डो मे अतिक्रमण मुक्त अभियान का ही श्री गणेश हुआ है l जो जल्द ही जरवल के हर वार्डो मे ई ओ द्वारा इस तरह के अभियान का श्री गणेश किया जावेगा। उसका भी ताना-बाना बुन लिया गया है किस समय अवैध कब्जेदारों पर इसकी गाज गिराई जाए फिलहाल भविष्य के गर्भ में है ये जरूर है। लोगो में काफी बेचैनी जरूर है लोगो के दिल की धड़कने भी बढ़ रही है।
बाक्स "इस तरह का अतिक्रमण मुक्त अभियान तब तक कस्बे में चलेगा जब तक कस्बा पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त न हो जाए इसके लिए कोई कैसा भी दबाव क्यों न बनाए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि काफी दिनों से मेरे नाम से कुछ जिम्मेदार लोग रिश्वत ले रहे है l ऐसा लोग कतई न करें l क्योंकि सुविधा शुल्क न देने के लिए कई बार निकाय के नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा करवाई है l कई बार इस सम्बंध मे डुग्गी भी करवाई जा चुकी है अब जल्द ही लोगो पर इस सम्बंध मे मुकदमा भी दर्ज हो सकता है l
सुश्री खुशबू यादव अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत जरवल
विज्ञापन
विज्ञापन