Qutub Ansari / Sat, Sep 7, 2024 / Post views : 83
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत सुजौली, चफ़रिया आदि स्थानों पर विराजमान हुए गणपति बाप्पा। ग्रामसभा सुजौली मे टपरा व घूरेपुरवा दो स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेश चतुर्थी की शुरुआत भव्य आरती व भजनो के साथ किया गया। सुजौली गणेश पूजा के महराज श्रीरामजीवन मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव माना जाता है। गणेश जी सभी के जीवन की सभी विघ्न बाधाओं को दूर करके मंगल करने वाले देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश का आह्वान किया जाता है। यदि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाए तो वह कार्य बिना किसी विध्न बाधा के संपन्न होता है। इस साल 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व है। गणपति बप्पा की पूजा के लिए यह दिन बहुत शुभ है। इसी दिन से 07 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन पूजा-पाठ के अलावा गणपति जी की आरती पढ़ने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। गणेश पूजा कमेटी की तरफ से काफ़ी व्यवस्थाएं भी की है। गणेश जी की आरती मे लगभग 200 लोगो ने हिस्सा लिया। जिसमे पुरुष – महिलाएँ व बच्चे – बच्चियाँ भी रहे। गणेश पूजा कमेटी से अध्यक्ष गोधन गुप्ता, उपाध्यक्ष मित्तल सोनी, संरक्षक राजेश गुप्ता (मंडल अध्यक्ष भाजपा व ग्राम प्रधान सुजौली), महामंत्री जसवंत प्रजापति, रामनयन प्रजापति, मंत्री गोविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, आकाश सोनी, दिनेश शाहनी, कन्हैया लाल, डॉ० मोहित विश्वास, जितेंद्र गुप्ता, रागेंद्र मौर्य, बदल मौर्य व सुरक्षा की दृष्टि से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से कृष्णा प्रखण्ड प्रचार - प्रसार प्रमुख, राम सिंह प्रखण्ड संयोजक, विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता व भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन