Qutub Ansari / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 101
बहराइच l थाना फखरपुर को जरिये मुखबीर सूचना मिली कुंडासर चौकी अंतर्गत ग्राम भकला के गाँधीघाट में 04 चोरो द्वारा बीती रात हुयी चोरी के सामान का बटवारा किया जा रहा है औऱ पुनः चोरी की योजना बना रहे है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना फखरपुर , चौकी प्रभारी कुंडासर मय स्वाट टीम के साथ ग्राम भकला के गाँधीघाट पर पुलिस बल के साथ पहुचकर ,चारो तरफ से घेरघार कर दबिश दिया गया, तो अभियुक्त गणो ने पुलिस पर फायरिग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबीय कार्यवाही में आत्मरक्षा हेतु की गई फायरिंग से एक अभियुक्त रज्जब अली पुत्र सुबराती निवासी मौसण्डी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी के पैर में गोली लग गई । मौके से पुलिस टीम द्वारा दौड़कर तीन और अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है । जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम पता अबरार पुत्र नजर मोहम्मद निवासी मोहम्मदपुर खाला जिला बाराबंकी २-तसव्वुर पुत्र अली हुसैन निवासी कैसरगंज जिला बहराइच ३-त्रिलोकी पासवान पुत्र रामखेलावन निवासी महमूदाबाद जनपद सीतापुर बताया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक , सीओ कैसरगंज घटना का जायजा लिया l अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय गैंग के अपराधियों में हुई मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में लगी गोली और उसके तीन साथी अपराधी भी गिरफ्तार हुए हैं जिनके पास से अभियुक्त गणो के पास से 02 अदद तमंचा 12 बोर , दो अदद फायर शुदा कारतूस 12 बोर , 02 अदद जिदा कारतूस 12 बोर और चोरी के समान , सफेद धातु व पीली धातु के जेवरात व चोरी करने के उपकरण और दो अदद मोटर साईकिल मौके से बरामद किया गया है। अभियुक्त गणो को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया है । घायल अभियुक्त रज्जब अली उपरोक्त को उपचार हेतु CHC फखरपुर रवाना किया गया है । अभियुक्त गणो के ऊपर पूर्व से कई मुकदमे पंजीकृत है । सभी अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन