Qutub Ansari / Tue, Nov 19, 2024 / Post views : 86
कौशलेन्द्र पाण्डेय
बाबागंज/बहराइच l पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं ऐसे पुलिस कर्मी जो तीन वर्ष का कार्यकाल एक ही स्थान पर पूरा कर चुके है उनका स्थानांतरण किया गया है। जिसके तहत बाबागंज चौकी प्रभारी राम गोविन्द वर्मा का स्थानांतरण राजा बाजार चौकी (कोतवाली नानपारा) हो जाने पर मंगलवार कों एक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे स्थानीय ग्राम प्रधान, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थिति रहे। चौकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस स्टॉफ सहित अन्य लोगों द्वारा फूल-माला व स्मृतिचिन्ह देकर चौकी प्रभारी श्री वर्मा को भवभीनी विदाई दी। इस मौके पर सभी की आंखे नम हो गईं। अपना दल (एस) नानपारा विधानसभा अध्यक्ष पेशकार पटेल ने कहा कि राम गोविन्द वर्मा ने एक मिसाल कायम की। श्री वर्मा एक मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से रूपईडीहा थाना क्षेत्र में जन समुदाय का उनसे विशेष लगाव रहा है। उनके प्रशासनिक योगदानो को याद किया। अपने विदाई समारोह से अभिभूत होकर श्री वर्मा ने उपस्थिति सभी लोगों का आभार करते हुए कहा कि जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त चौकी इंचार्ज अनिल यादव, आरक्षी भीष्म यादव, नरेंद्र गुप्ता, सुनील निषद, सुनील यादव सहित रियाजुद्दीन अंसारी, प्रमोद पटेल,विमल गुप्ता,मंजू देवी, लक्ष्मण पटेल,निर्मल वर्मा, राकेश वर्मा,संजय साहू,लालता प्रसाद वर्मा,अमित पांडे,कमल प्रसाद वर्मा आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन