शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया l गांव से शहर तक गूंज रहे हैं, चारों ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की क्षेत्र के मंदिर रंग-बिरंगी लाइट से जगमगा रहे हैं l हर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही लोग कृष्ण-भक्ति में डूबे हुए हैं। रात के ठीक 12 बजते ही देश के सभी कृष्ण मंदिर ‘शुभ घड़ी आई- जन्मे कृष्ण कन्हाई’ से गूंज उठे l
बड़े उत्साह के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है l हर तरफ श्रद्धालु कान्हा की भक्ति में रंगे हैं चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी है l जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है मंदिरों में कृष्ण लीला और भजन कार्यक्रम हुए
लड्डू गोपाल को विशेष मिठाइयों और पकवानों का भोग लगाया जा रहा है l देश के कोने-कोने में मंदिर सजे मंदिरों में झाकियां भी लगाई गई l छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण किए हैं l मंदिरों में भजन-कीर्तन के प्रोग्राम हो रहे हैं l भक्त इन कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं कृष्ण-भक्ति में डूबे हुए हैं। कोतवाली नानपारा परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मंगलवार की शाम को मनाया जा रहा है जिसमें बाहर के कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण जी की लीला पर भजन होगा l