Sun, 02 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: बुज़ुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर पर मिली मतदान की सुविधा

Qutub Ansari / Sat, May 4, 2024 / Post views : 90

Share:
मतदान की तिथि 04 व 05 मई 2024 निर्धारित ( कुतुब अंसारी )

बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 केे मतदान में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांगजन मतदाताओं को वैकल्पिक सुविधा के रूप में पोस्टल बैलट से मतदान कराने की सुविधा प्रदान की गयी है। जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांगजन मतदाताओं के मतदान हेतु 04 व 05 मई 2024 की तिथियॉ निर्धारित की गयी है। ऐसे मतदाता जो किन्हीं कारणों से 04 मई को मतदान नहीं कर पायेंगे उन्हें 05 मई 2024 को दोबारा मतदान का अवसर मिलेगा। जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार यदि बुज़ुर्ग व दिव्यांजन मतदाताओं की बात की जाय तो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा में 80 वर्ष से अधिक आयु के 21 व दिव्यांगजन कटेगरी के 15 कुल 36 मतदाता चिन्हित हैं। इसी प्रकार नानपारा में 18 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 17 कुल 35, मटेरा में 09 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 08 कुल 17, महसी में 17 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 08 कुल 25, बहराइच में 18 बुज़ुर्ग व दिव्यांग 13 कुल 31 इस प्रकार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 (अ0जा0) बहराइच में कुल 144 मतदाता जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 83 व दिव्यांगजन कैटेगरी के 61 मतदाता है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा व नानपारा के लिए 03-03 तथा मटेरा, महसी व बहराइच के लिए 02-02 टीमें बनाई गई हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 (अ0जा0) बहराइच में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 83 व दिव्यांगजन कैटेगरी के 61 कुल 144 मतदाताओं के लिए गठित की गई 12 पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी पोस्टल बैलेट राकेश कुमार मौर्या, एसडीएम/सहायक रिटर्निंग आफिसर प्रिंस वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, अश्वनी पाण्डेय, राम दयाल व संजय कुमार, एआरटीओ ओ.पी. सिंह, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बहराइच में बुज़ुर्ग व दिव्यांगजन मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप बैलैट मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी स्तर के 02 मतदान कार्मिक तथा 01 माइक्रोआब्ज़र्वर, वीडियोग्राफर तथा मानक के अनुरूप सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें