रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l बलहा विधानसभा की तेज तर्रार विधायक सरोज सोनकर एवं विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल के अथक प्रयासों से परिवहन निगम की बसों के संचालन तथा उनके ठहराव की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र लिखा था तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिहींपुरवा नगर में रोडवेज बस स्टॉप के लिए चर्चा विगत दिनों अपने कार्यालय पर की थी l इसी के सापेक्ष में परिवहन विभाग की ओर से एक पत्र जारी हुआ है जिसमें नानपारा हरिद्वार दिल्ली की जाने वाली रोडवेज बसों का ठहराव के लिए अस्थाई बस स्टॉप मोतीपुर में करने का आदेश हुआ है l इसी के तहत अब रूपेईडिहा, दिल्ली जाने वाली बसें हरिद्वार से रुपईडीहा एवं इस रूट से अन्य गंतव्य को जाने वाली बसों का ठहराव मिहीपुरवा होते हुए होगा जिससे नगर वासियों में काफी खुशी दिखाई दे रही है l रोडवेज बस के नगर में आने से प्राइवेट बसों पर भारी यात्रियों को जो यात्रा शुल्क देना पड़ता है तथा परेशानियां उठानी पड़ती है l उससे कहीं निजात मिलेगी तथा दूर की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुगम होगा l विधायक के प्रयास से नगर वासियों में काफी प्रसन्नता दिखाई दे रही है।