बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 35 लाख रूपयेसंतोष मिश्रा
नानपारा तहसील/बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक जितेश कुमार सिंह व महिला उपनिरीक्षक रोशनी वर्मा मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी बल द्वारा बुधवार देर रात कस्बा रुपईडीहा में संयुक्त चेकिग के दौरान 01 नफर अभियुक्ता हरिकला पुन मगर पुत्री जयप्रकाश घर्ती मगर निवासी थबाड ग्रा.पा. 5 रोल्पा जिला रोल्पा नेपाल उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी से 01 किलो 170 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट सहित तर्कसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्कर महिला को पेशी हेतु न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेश कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक रोशनी वर्मा, आरक्षी राहुल सिंह प्रथम, हेमन्त वर्मा व एसएसबी टीम से एएसआई के एस मेथाई, सीटी/जीडी 'एफ' कुमारी सुनीता, विजोयता महालिया, सुप्रिया भारती आदि शामिल रहे।