अशोक सोनीजरवल/बहराइच l भोर पहर सीमेंट लदा ट्रक टेलर पलट गया, जिसमे सवार ड्राइवर बाल बाल बच गया l ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ हादसा अन्य किसी जान माल का नही हुआ नुक्सान, थाना क्षेत्र जरवल रोड के अंतर्गत परसा गाँव के निकट सुबह 4 बजे के आस पास तेज आवाज के साथ एक ट्रक टेलर पानी भरे गड्ढे मे पलट गया l ट्रैक मे सवार ड्राइवर बाल बाल बच गया l ट्रक ड्राइवर ने बताया की ट्रक जो की सीमेंट लाद कर रायबरेली से बहराइच जा रहा था तभी सुबह पहर लगभग 4 बजे के आस पास ड्राइवर की आँख लग जाने से ट्रक परसा गाँव के पास पानी भरे गड्ढे मे जा गिरी।