मिहींपुरवा/बहराइच l थाना मोतीपुर अंतर्गत लखीमपुर नानपारा हाईवे खपरा चौकी चेहल्लुम ढाबा के पास दो ट्रैकों की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें चालक का पैर फैक्चर हो जाने से घायल हो गया l देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई l घंटे यात्रियों को परेशान होना पड़ा l सूचना पर तत्काल पुलिस थाना प्रभारी मोतीपुर राकेश पांडे व तहसीलदार मिहीपुरवा अंबिका प्रसाद ने पहुंचकर क्रेन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया तथा काफी देर के बाद आवागमन बहाल हो पाया l मालूम हो कि चेहल्लुम ढाबा से खड़िया संपर्क मार्ग तक वन क्षेत्र में सड़क कम चौड़ी होने पर तथा बरसात के कारण पटरी की मिट्टी बह जाने से सड़क के नीचे वाहन नहीं उतरते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना होती है।