Qutub Ansari / Mon, Aug 12, 2024 / Post views : 87
बाबागंज/बहराइच l हर घर तिरंगा कैम्पन व देश के प्रति अपनी भावनाओं को जागृत करने के लिए लोक सभा बहराइच सांसद डॉ आनंद गोंड ने देश की आजादी का पर्व 15 अगस्त उत्साह से मनाने, लोगों में देशभक्ति की भावना व जोश भरने के लिए शहर एवं गांव-गांव में तिरंगा रैली निकाली। सोमवार कों पूर्व निर्धारित विधानसभा क्षेत्र नानपारा में सांसद डॉ आनंद गोंड की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। यह यात्रा रिसिया मोड़, मटेरा चौराहा,नानपारा तहसील,इमामगंज चौराहा होते हुए अगैय्या, बाबाकुट्टी, बाबागंज, रूपईडीहा एवं जमोग (चरदा) में स्थानीय पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान सांसद श्री गोंड ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बड़े पैमाने पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। देशभक्ति के गीतों के साथ आम जनमानस द्वारा भारत माता के जयकारे गांव - गली में गूंजते रहे। इस दौरान विधायक रामनिवास वर्मा, ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, चेयरमेन डॉ उमाशंकर वैश्य,प्रधान अतुल कुमार सिंह, प्रधान फौजदार वर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी,अजय मिश्रा, युवा नेता सौरभ वर्मा, शिवराज सिंह, अरुण सोनकर, पंकज वर्मा,विक्रम वर्मा, कृपाराम वर्मा, पियूष सिंह आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन