Qutub Ansari / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 123
जरवल/बहराइच। रविवार के छुट्टी के दिन प्यासे हिरण को अपनी प्यास बुझाना उस समय मुसीबत का सबब बन गया जब वो अपनी हलक तर करने जरवल के कटी झील में पहुँचा ही था कि गांव के आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़े और उस प्यासे हिरण को लहूलुहान कर दिया। उसी समय अचेहरा निवासी जमील हृदयविदारक नजारे को देख लहुलुहान हो चुके घायल हिरण को आवारा कुत्तों के हो रहे हमले से बचाया ही नही अपितु जरवल के पशु चिकित्सालय घायल हिरण को उपचार करवाने भी ले गया लेकिन छुट्टी होने के कारण वहाँ कोई न मिला जिस पर जमील ने वन दरोगा शीतला यादव से बात की जिस पर श्री यादव ने अपने वाचर से तत्काल घाघरा घाट मँगवा कर जरवल रोड़ के पशुचिकित्साधिकारी से घायल हिरण का उपचार करवा कर जंगल मे छोडवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन