रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l नगर पंचायत मिहिपुरवा के वार्ड नंबर 6 में ईदगाह रोड जाने वाली सड़क जो मंगल ड्राइवर के घर से सिंचाई कॉलोनी होते हुए जाती है इस पर लगातार 5, 6 कुत्ते अपना डेरा जमाए रहते हैं तथा आने जाने वाले छोटे बच्चों महिलाओं तथा जानवरों को दौडाते हैं l बीती रात्रि में एक गाय को इन कुत्तों ने खूब दौड़या गाय दौड़ते दौड़ते गाय नाली में गिर गई तथा वहीं फंसकर उसकी मौत हो गई l सुबह लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत ईओ को दी l उन्होंने तत्काल जेसीबी एवं सफाई कर्मी भेज कर उसे उठाया तथा गड्ढा खोदकर पटवा दिया। इस दौरान कुत्तों एवं बंदरों का आतंक मोहल्ले में बना हुआ है l लोग काफी भयभीत है राजेश कुमार ,अनिल कुमार , अजमत अली, इसरार अहमद, शकील सहित वार्ड वासियों की मांग है कि है इन कुत्तों को तत्काल पकड़ा जाए।