कुतुब अंसारीबहराइच l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्रभान राम एक लंबे अरसे से एक ही स्थान पर अंगद के पेड़ की तरह जमे हुए हैं l उनकी शिकायतें समय पर होती रही हैं परंतु राजनीतिक पकड़ की वजह से अभी तक विद्यमान है। बीते दिनों स्थानीय विधायक एवं एक भाजपा नेता ने अलग-अलग शासन को शिकायत की थी जिस के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक कार्मिक चिकित्सा डॉक्टर अल्पना रानी ने रिपोर्ट मांगी है l इसी आधार पर विभागीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचकर जाच की l जांच में क्या रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है इसका खुलासा बाद में ही होगा ।
सूत्रों के अनुसार पिछले इतने वर्षों में जिले के सभी डॉक्टर सीएमओ, डिप्टी सीएमओ इधर से उधर हुए परंतु ऐसी क्या वजह है जो डॉक्टर सी बी राम एक ही स्थान पर बने रहे। इससे पूर्व भी शासन में शिकायतें हो चुकी हैं परंतु सीएमओ ने कार्रवाई नहीं की l सूत्रों की माने तो क्या इस बार सी एम ओ पर भी गाज गिर सकती है।