Qutub Ansari / Tue, Dec 3, 2024 / Post views : 94
क़ुतुब अंसारी
बहराइच । कैसरगंज पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत "हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी" अभियान के तहत एक कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पूर्ति अधिकारी, श्री नरेंद्र तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम में कुकिंग प्रतियोगिता के अलावा एक सेफ्टी क्लीनिक का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला नोडल अधिकारी और बीपीसील के विक्रय अधिकारी सौरभ आनंद ने ग्राहकों को सुरक्षित एलपीजी गैस के उपयोग और संचालन के बारे में महत्वपूर्ण जानकरी दी। जिला नोडल अधिकारी, श्री सौरभ आनंद जी ने एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की और लोगों को सुरक्षा संबंधी जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का मूल्यांकन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया और उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साथ ही, निःशुल्क सुरक्षा जांच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न तेल कंपनियों के कर्मचारियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया इस कार्यकम में आईओसीएल के विक्रय अधिकारी विवेक शुक्ला व कैसरगंज के सप्लाई इंस्पेक्टर अमरजीत वर्मा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेंदौरा और जलालपुर की प्रधानाचार्य किरन , पूनम देवी भी शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर,प्रताप गैस एजेंसी जरवल से मीना सिंह, सुपनी भारतगैस से संजय त्रिपाठी, श्री साईं भारतगैस से रहमत अली शैख, मास्टर इंडेन से वीरेंद्र गुप्ता, एस.एस. एचपी से विनय कुमार सिंह, एवं कुमार एचपी गैस से शोभित त्रिपाठी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और हमेशा सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करने का वचन दोहराया। उपस्थित लोगों ने भी इस ज्ञानवर्धक कार्यकम भी खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन