Qutub Ansari / Mon, Nov 11, 2024 / Post views : 107
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। क्या लखनऊ से स्कॉर्पियो गाड़ी से आए एक युवक ने संजय सेतु घाघराघाट पर अपनी गाड़ी खड़ा कर परिजनों से फोन पर बात की। परिजनों से घाघरा नदी में कूदने की बात कहकर फोन काट दिया। पुल पर जाम लगने से चौकी पर तैनात सिपाही ने पुल पर पहुंच कर देखा तो एक स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिसकी वजह से जाम लग रहा था। पुलिस गाडी को हटवाया और परिजनों की सूचना पर गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
लखनऊ के सराय अल्लीपुर, काकोरी निवासी सतेन्द्र सिंह (42) पुत्र श्री प्रताप सिंह अपनी स्कार्पियो गाडी से लखनऊ से आए और संजय सेतु घाघराघाट पर अपनी स्कार्पियो गाडी खडी कर दी। मोबाइल से परिजनों को फोन पर घाघरा नदी में कूदने की जानकारी देकर फोन काट दिया। संजय सेतु पर जाम लगने पर चौकी पर तैनात सिपाही राहुल यादव ने पुल पर पहुंच कर देखा तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी पुल पर खड़ी थी, उसमें कोई नही था जिससे पुल के दोनों तरफ जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों ने स्कार्पियो गाडी को पुल से हटवाया। सूचना पर थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिरुद्ध प्रसाद यादव पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। घाघरा नदी में गोताखोरों की मदद से रेश्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी श्री प्रसाद ने बताया कि रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। युवक नदी में डूबा है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन