Qutub Ansari / Tue, Nov 26, 2024 / Post views : 83
क़ुतुब अंसारी
बहराइच। बहराइच जिले के वरिष्ठ साहित्यकार परमेश्वर सिंह का कुशल छेम जानने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (लॉजिस्टिक एंड होमगार्ड) बीके मौर्य उनके निवास पयागपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परमेश्वर सिंह का हाल-चाल जाना। परमेश्वर सिंह विगत दिनों बीमार थे और लखनऊ स्थित लोहिया संस्थान में भर्ती थे। पयागपुर पहुंचे पुलिस महानिदेशक ने निजी कार्यक्रम होने के कारण मीडिया से दूरी बनाए रखी। साहित्यकार परमेश्वर सिंह ने उनको अपनी लिखित पुस्तक हिंदू संस्कृति और परिवार भेंट किया। पुलिस महानिदेशक बीके मौर्य करीब 3 घंटे तक उनके आवास पर रुके रहे। इस दौरान परमेश्वर सिंह के छोटे भाई योगेंद्र सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक, राहुल तिवारी, सुधांशु मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन