Qutub Ansari / Fri, Nov 15, 2024 / Post views : 38

जरवल/बहराइच। इलाकाई पवित्र नदियों में श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगा।कर भगवान विष्णु के साथ तुलसी माता की पूरे विधि से विधान से पूजा अर्चना कर गरीब ब्राह्मणों को दान भी दिया। ज्योतिष पंडितों का कहना है कि यह महीना बहुत ही शुभ माना जाता है l कार्तिक में भगवान विष्णु 4 माह के योग निद्रा से जागते हैं इसके बाद शुभ मांगलिक कार्यों के शुरुआत हो जाती है l कार्तिक माह के आखिरी दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा भी बहुत ही पवित्र एवं शुभ माना जाता है।इस दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती का उत्सव भी मनाया जाता है। इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा की भोर होते ही श्रद्धालुओ ने धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही रूपों में इसका महत्व समझते हुए कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के चहलार घाट बरुआ घाट बिरथना घाट जयसिंहपुर बुबका पुर भकला बगड़वा कटका गुलरिया घाघरा घाट पर लोगो ने आस्था की डुबकी लगा कर मेले का आनन्द लिया जहां पर चप्पे चप्पे पर शान्ति व्यस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह भोर पहर से मौजूद रहा। इस अवसर पर घर भोर होते ही चहलार घाट पर नायब तहसीलदार जरवल पी पी गिरी राजस्व निरीक्षक सुरेश गुप्ता लेखपाल संजीव व पुलिस भी मौजूद रही।
बाक्स कार्तिक पूर्णिमा पर ये भी होना चाहिए . भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा कर घी का दीपक जलाए और खीर का भोग लगे। . जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं और श्रद्धा अनुसार दान करें। . शाम को भगवान विष्णु लक्ष्मी जी की आरती करके तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। . घर मंदिर और नदी तालाब के किनारे दीप भी जला
विज्ञापन
विज्ञापन