रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा अश्वनी कुमार पांडेय एवं तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरालाल कनौजिया ने तहसील क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों का दौरा कर निरीक्षण किया तथा अधीनस्थतो को मन्दिरों की साफ-सफाई , श्रद्धालुओं के आने जाने के रास्ते,पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा कैम्प आदि के बारे में निर्देश दिया।
बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए आयोजकों को विशेष दिशा निर्देश जारी किया है कि यह यह सीमा में ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति दी गई है उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। मिहींपुरवा कस्बे में निकलने वाले शिव बारात शोभा यात्रा के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि कस्बे में साफ सफाई करवा दे तथा रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करा दे। जिससे शोभा यात्रा सुगमता पूर्वक निकल सके। कस्बा भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से अतिक्रमण न करने के दिशा निर्देश भी दिए। विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।