Qutub Ansari / Sun, Nov 24, 2024 / Post views : 84
सकील अंसारी
नानपारा/बहराइच l कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलाल पुरवा के नव्वापुरवा निवासी एक युवक को मार कर आम के पेड़ में टांग कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया गया इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर सौतेली मां पिता और दामाद को नाम जद किया है।
मालूम हो कि 22 नवंबर को 22 वर्षीय युवक अनवर अली का शव एक आम की एक बाग में देखा गया था पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था बहराइच से जब मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव वापस आया तो परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर कुछ देर प्रदर्शन किया और कार्यवाही की मांग करते रहे पुलिस के आश्वासन पर अंतिम संस्कार पर राजी हुए।
घटना के बाद से ही गांव वाले प्रॉपर्टी को लेकर हुई घटना बता रहे थे बताते हैं बताते हैं कि मृतक के पिता की तीन पत्नियां हो चुकी हैं पिता अब्दुल कादिर के पास प्रॉपर्टी अधिक है प्रॉपर्टी को लेकर ही ऐसी घटना को अंजाम दिया गया होगा । मृतक अनवर अली के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस घटना में सौतेली मां रुबीना उसके पति अब्दुल कादिर और रुबीना के बहन का दामाद सद्दाम को नाम जद किया है। दूसरी ओर ग्राम प्रधान में मेराज़ खान का कहना है कि 19 नवम्बर से युवक लापता था उसकी तलाश की जा रही थी 22 तारीख को जब रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गए तो बाग में एक युवक के शव की सूचना मिली इसके बाद जाकर देखा तो वही लड़का था उन्होंने बताया कि
इस परिवार में इससे पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं।
कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन