शकील अंसारीनानपारा /बहराइच l जेईई एडवांस 2025 में दीप शेखर ने देश में 886 वा स्थान पाकर अपने पिता कृषि वैज्ञानिक एवं जिला मिर्जापुर का नाम रोशन किया ।
दीप शेखर का जन्म श्री राम नगरी अयोध्या में हुआ प्रारंभिक शिक्षा जि़गल बेल स्कूल अयोध्या से किया l उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से कोटा राजस्थान से वर्ष 2023 में हाई स्कूल जिसमें 95.8 प्रतिशत अंक एवं 2025 में इंटरमीडिएट 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया l मूल रूप से एक छोटे से गांव रामपुर ढबई पोस्ट एकली (अहरौरा) चुनार मिर्जापुर के हैं ।
दीप शेषर के पिता डॉ सूर्य बली सिंह कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा मैं कृषि वैज्ञानिक है ।
दीप शेखर का लक्ष्य देश के सर्वोच्च संस्था से बीटेक करना है साथ ही उन्होंने बताया कि सफलता में विशेष रूप से मेरी माता श्रीमती मधु सिंह एवं मेरे नाना रिटायर्ड प्रोफेसर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज डॉक्टर शीलवन्त सिंह एवं पूज्यनीय नानी का रहा है जिनके प्रेरणा एवं कुशल मार्गदर्शन से कठिन सवालों के समाधान किया।