कुतुब अंसारीबहराइच l थाना विशेश्वरगंज इलाके के पंडितपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर आक्रोशित पटीदारों ने मां व उनके दो बेटों पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव निवासिनी 55 वर्षीय कलावती, 30 वर्षीय पुत्र अजीत पाठक, व 40 वर्षीय पुत्र बबलू पाठक, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं l जिनका इलाज बहराइच के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल महिला कलावती का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर उनके पाटीदारों द्वारा उन पर हमला किया गया है और उनकी जमीन पर लगे पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया है l हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।