Qutub Ansari / Wed, Nov 27, 2024 / Post views : 112
अशोक सोनी

जरवल/बहराइच। विकास खंड के धंवरिया गांव मृत बारहसिंगा का शव बाग में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन दरोगा शीतला प्रसाद यादव को दी। वन विभाग की टीम में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जरवल विकास खण्ड के धंवरिया गांव में राजेश श्रीवास्तव के बाग मे एक बारहसिंगा का शव ग्रामीणों ने देखा।बाग में ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर बारहसिंगा के शव को कब्जे में ले लिया है। वन दरोगा शीला प्रसाद यादव ने बताया वन विभाग की टीम ने बारहसिंगा के शव को कब्जे ले लिया है। मृत्यु के कारणों की जांच के लिए पीएम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन