Qutub Ansari / Sat, Sep 14, 2024 / Post views : 83
फखरपुर/बहराइच l फखरपुर थाना क्षेत्र के अरई कला के पंडित पुरवा निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह शौच को जाते समय ग्रामीणों ने देखा तो सूचना आग की तरह छेत्र मे फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय अन्यत्र परीक्षण के लिए भेज दिया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरई कला के पंडित पुरवा निवासी नानहू पुत्र मिलन 45 वर्ष बीते शुक्रवार की शाम गजाधरपुर चौराहे पर गृहस्थी का सामान लेने गए थे जहां पर बैठकर शराब पी और अपने घर वापस चल दिए घर पहुंचने से पहले ही डामर मार्ग एवं खंडजा के किनारे लगे गन्ने के खेत में पानी भरा हुआ था, इस पानी में मृत अवस्था में सुबह मिले। शौच को जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवारकर कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण के लिए भेजा ।
विज्ञापन
विज्ञापन