सूर्य प्रकाश मिश्राविशेश्वरगंज/बहराइच l विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव के तालाब में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव उतराता दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत कुरसहा मजरा मधनगरा के दक्षिण स्थित तालाब में संदीप पुत्र कृष्ण बहादुर पाठक जिनकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है शव उतराता दिखाई दिया।बताया जाता है की संदीप बृहस्पतिवार को घर से निकले लेकिन वापस घर नहीं आए परिजनों ने काफी खोजबीन करते रहे तबतक सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के दक्षिण तालाब में कुछ उतराता दिखाई दे रहा है। जिसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को भी दी गई मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।