Qutub Ansari / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 86
फैजान
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाकौड़ा ग्राम पंचायत में एक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला पेड़ में शव लटकता देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनीदेवल पुत्र राजेंद्र कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी नकौड़ा थाना फखरपुर का बीती रात को शीशम के पेड़ में साड़ी में शव लटकता मिला सुबह जब परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया सनीदेवल तीन भाइयों में घर का बड़ा पुत्र था। वही ग्रामीण हत्या की आंशका से तरह तरह की बात करते मिले शव के पैर जमीन में लगे होने से हत्या की आंशका जताते दिखे पुलिस को जानकारी मिलते ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी फखरपुर राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच का विषय है शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन