कृष्णा पाण्डे बहराइच lसुजौली थाना क्षेत्र में स्थित घाघरा बैराज में 25 सितंबर को दो किशोरियां स्नान करते समय डूब गई थी। रविवार सुबह एक किशोरी का शव घटनास्थल से 2 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया गांव निवासी लाली (16) पुत्री विजेंद्र और सीमा (14) 25 सितंबर को घाघरा बैराज में स्नान करते समय डूब गई थीं। काफी तलाश के बाद भी शव बरामद नहीं हुआ था। रविवार सुबह सीमा का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गुप्तापुरवा गांव के पास गन्ने के खेत के निकट से बरामद हुआ। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। वहीं अभी तक सीमा का शव बरामद नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि लाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी किशोरी की तलाश चल रही है।