Qutub Ansari / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 91
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। एक बार फिर नगर पंचायत जरवल मे लखनऊ की फर्म द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य निधि में लाखों का घोटाला कर लिया। खातों में पैसा न जमा होने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने ईओ से शिकायत की। ईओ ने आउटसोर्सिंग कंपनी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।जिसका जिन्न भी बाहर निकल चुका है। सूत्रों की माने नगर पंचायत जरवल के पत्र संख्या 262 न.पं.ज.2024-025 दिनांक 7 नवंबर के माध्यम से लखनऊ की जी.सो.ग्लोबल आईसोर्स ओसियन प्रा.लि.इन्दरा नगर लखनऊ की फर्म को आउटसोर्सिंग कर्मचारियो से नगर पंचायत के काम कराने के ठेके मिले हुए हैं। आउटसोर्सिंग कम्पनी ने दिसम्बर 2023 के EPF चालान TRN No 4342209009119, जनवरी 2024 के EPF चालान TRN No 4342404000375, फरवरी 2024 के EPF चालान TRN No 4342404008814, मार्च 2024 के EPF चालान TRN No 4342405010125 एवं अप्रैल 2024 के EPF चालान TRN No 4342406005994 के माध्यम से पैसा जमा बाउचर दर्शाते हुए कूटरचित अभिलेख नगर पंचायत प्रशासन को उपलब्ध करा दिया। नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की शिकायत पर ईओ खुशबू यादव ने मामले की जांच कराई तो पाया कि फर्म द्वारा उपलब्ध कराए गए EPF चालानों की कुल धनराशि 10,10,584/- के सापेक्ष मात्र 02,24,527 रुपये ही जमा है। सूत्रों की माने तो कम्पनी द्वारा कुल रू0 7,85,988.00 रुपये का गबन कर कूटरचित अभिलेख तैयार कर नगर पंचायत प्रशासन को उपलब्ध करवा दिया।फर्म ने मई 2024 से अक्टूबर 2024 तक कर्मचारियों का 13,60,188 रुपये भी नही जमा किया। सूत्र बता रहे हैं कि जरवल की ईओ जरवल खुशबू यादव ने आउटसोर्सिंग फर्म को नोटिस जारी करते हुए कहा कि कम्पनी द्वारा दिये गये EPF चालान कूटरचित है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियो के मई 2024 से अक्टूबर 2024 तक का ई०पी०एफ० कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में नही जमा किया गया है और न चालान उपलब्ध कराया गया है। सुश्री यादव ने दिसम्बर 2023 से वेतन माह अक्टूबर 2024 तक के ई०पी०एफ० की सम्पूर्ण धनराशि कर्मचारियों भविष्य निधि खातों में जमा कराने का पत्र भेजा है। धनराशि जमा न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
बॉक्स
"आउट सोर्सिंग कर्मचारियो के भविष्य नीधि के बाबत मे कम्पनी को नोटिस दी जा चुकी है । जल्द ही एफ़ आई आर की प्रक्रिया शुरू होगी"
सुश्री खुशबू यादव
अधिषासी अधिकारी
नगर पंचायत जरवल
विज्ञापन
विज्ञापन