Qutub Ansari / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 92
नानपारा/बहराइच l कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुर मातेही में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने 8 फीट दीवार गिरा दी और परिजनों को मारपीट घायल कर दिया l पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले को दर्ज किया है l अभियुक्तों की तलाश कर रही है ग्राम नई बस्ती लक्ष्मणपुर मेटेही निवासी मैकू सोनकर पुत्र भगवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 27 मार्च को उसने अपनी दीवार को उठाया था और 28 मार्च को काम बंद था इसी बीच विपक्षीगण गांव के ही दुलारे ,मनीराम, अमरनाथ, पप्पू, राकेश आदि ने डॉ राजीतराम की शाह पर मौके पर पहुंचे और 8 फीट ऊंची दीवार को गिरा दिया और परिजन मैकू, पेशकार, बलराम , नान मून उर्फ कुलदीप ,रिंकी , बना देवी , रेशु पत्नी पेशकार को लाठी डंडा और चाकू से मारपीट का घायल कर दिया इनमें रेशु की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने डॉक्टर सहित सभी आरोपियों को नामजद कर आगे कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में कोतवाल नानपारा प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है विवेचना प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन