अशोक सोनीजरवल/बहराइच।
शरद पूर्णिमा पर जरवल के अग्रवाल कैंपस एवम कृष्णा नगर स्थित बाबा नारायण दास मन्दिर परिषर मे अग्रवाल बंधुओ द्वारा दमा खासी के रोगियों को निः शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। बताते चले इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है कहते हैं शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी अपनी सवारी उल्लू पर सवार होकर धरती पर भ्रमण करती है और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देती है ऐसी मानता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा के किरणों से अमृत वर्षा भी होती है। इस सम्बंध मे राकेश अग्रवाल कहते है कि सैकडों वर्षों से हमारे पूर्वजों ने यह नीव रखी थी आज भी उसी परंपरा को निभाते आ रहे है शरद पूर्णिमा पर इलाकाई ही नही गैर जनपदों के पुराने खासी व दमा के रोगी यहाँ आते है जिन्हे हमारे परिवार के लोगो द्वारा निः शुल्क दवाओं का वितरण मध्य रात्रि को किया जाता है। उन्होंने बताया की मरीज को केवल अपने साथ खीर वो भी बगैर चीनी के साथ गाय के दूध के साथ लानी पड़ती है रात को रुकने के लिए चटाई भी लानी होती है श्री अग्रवाल ने बताया कि दवा एक बार लेंने के बाद स्वास रोगियों की बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है। इस अवसर पर प्रमेश अग्रवाल चिंटू अग्रवाल सचिन गर्ग अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।