Qutub Ansari / Tue, Jul 30, 2024 / Post views : 82
कौशलेंद्र पांडे
बाबागंज/बहराइच l पुलिस अधीक्षक बहराइच ने बीते दिनों थाने एवं लाईन पर तैनात दर्जनों उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया। स्थानांतरण के क्रम में रुपईडीहा थाने में वर्षों से तैनात उपनिरीक्षक राम सुधार यादव को बीते सोमवार थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन कर उपनिरीक्षक राम सुधार यादव को गणमान्य लोगों द्वारा बुके व उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में भावुक होते हुए श्री यादव ने कहा कि रूपईडीहा थाने में कार्य करते हुए मेरे समस्त स्टाफ के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने मेरा कई स्थानों पर सहयोग किया। पुलिस स्टाफ के अलावा क्षेत्र के व्यापारी, पत्रकार, समाजसेवी, ग्राम प्रधान व विभिन्न राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों के लोगों द्वारा मिले प्यार-सम्मान एवं सहयोग को मैं आजीवन भूल नहीं पाऊंगा। कार्यक्रम के अंत में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि रामसुधार यादव अपने बीट में अपराध पर अंकुश लगाने में सफल रहे। कार्यकाल सराहनीय रहा जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अनिल यादव, उपनिरीक्षक रामगोविन्द वर्मा, संतोष यादव आरक्षी संतोष यादव, अजय राणा, राहुल सिंह, आशीष सिंह, हेमंत वर्मा, सूर्यकांत पाण्डेय, संदीप चौहान, शिवेंद्र वर्मा, अफताब आलम सहित सैकड़ो व्यापारी व समाजसेवी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन