Qutub Ansari / Fri, Oct 18, 2024 / Post views : 84
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर जरवल के हाइवे पर सराय मोहल्ले में बाल्मीकि मन्दिर (बाल्मीकि बस्ती) में पूजा-पाठ,भजन-कीर्तन किया गया। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ-साथ नगर के तमाम भक्तगण सम्मिलित हुए। उक्त आयोजन महाकाल म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा किया गया जिसमें ऑक्टोपैड अमन , ढोलक- अजय पाठक , ऑर्गन- कुलदीप , भांगड़ा- मोहित व भजन गायक - याचना तिवारी गोंडा , कुमार सत्यम बहराइच , दिव्यांशु पाठक लखनऊ द्वारा जागरण किया।जो पूरी रात तक चलता रहा।जिसमें अध्यक्ष- किशोर कुमार बाल्मीकि द्वारा जागरण कर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया आयोजन में संजीव कुमार बाल्मीकि, संतोष कुमार बाल्मीकि , प्रमोद कुमार गुप्ता , सचिन गर्ग अग्रवाल , अश्विनी अग्रवाल, रंजीत कुमार बाल्मीकि , श्यामकिशोर , शब्बीर बाल्मीकि , अजय बाल्मीकि , केतन बाल्मीकि , दीपक बाल्मीकि , दुर्गेश कुमार गौतम , मनोज कुमार गौतम व बाल्मीकि समाज उपस्थित रहें l
विज्ञापन
विज्ञापन