संतोष मिश्रानानपारा तहसील/बहराइच। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जनपद बहराइच की टीम ने जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कशौधन एवं जिला सचिव/जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी से मुलाकात कर समिति से प्रकाशित होने वाली पुस्तिका सेवा पथ उन्हें भेंट कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कशौधन ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से पुलिस लाइन के ऑडोटोरियम में समिति के लोगो को अपराध की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान से सबंधित कानून के बारे में जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण करने के लिए आग्रह किया गया। जिसके बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि पुलिस अधीक्षक से बात करके आगामी दिनों में प्रशिक्षण करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के विकास खंड नवाबगंज के प्रवक्ता संजय गुप्ता, समिति के विकास खंड नवाबगंज के संरक्षक/संयोजक रमेश कुमार सिंह, नगर पंचायत रूपईडीहा उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन मौजूद रहे।