रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर तहसील मिहिपुरवा के समस्त क्षेत्र में बड़े ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई जिसमें सर्रा कलां, उर्रा ,सुजौली गंगापुर, नैनिहा पूरे क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित
बहुमुखी प्रतिभा के धनी भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई इसी क्रम में सोमवार को नवयुग स्कूल के पास भीमराव अंबेडकर समिति मिहींपुरवा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिहींपुरवा कस्बे में चेतना जुलूस निकाला गया। पूरा कस्बा जय जय जय भीम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर अंबेडकर समिति मिहींपुरवा की ओर से बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मिहींपुरवा कस्बे में चेतना दिवस के रूप में मनाई गई। बाबा साहेब की झांकी निकाली गई। जुलूस के दौरान रास्ते में शिव कुमार कोलिक एवं अन्य का स्थान पर चमारनपुरवा , गुलालपुरवा, मेन बाजार में स्टाल लगाकर लोगों को शर्बत एवं पानी वितरण किया गया जुलूस के बाद बाग में एक जनसभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर चंद्रभान राम अधीक्षक बाल रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ,विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र दोहरे पूर्व शाखा प्रबंधक कोऑपरेटिव बैंक तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रेमधारी, राजेश गुप्ता, रामचंद्र गौतम ,ओम प्रकाश गौतम प्रधान ,चंद्रेश राजभर, सुनील भास्कर, डॉ एम ए अहमद खान, अमरनाथ, मदनलाल कुशवाहा मैनेजर प्रसाद वही संरक्षक राधेश्याम, अशोक कुमार पंकज कुमार शंभू नाथ, शिवजी शेखर ,जय हिंद गौतम, रईस खान, अनिल कुमार अशोक कुमार आदि भारी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बाबा साहब के अनुयाई उपस्थित रहे कार्यक्रम में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन परिचय एवं संघर्ष तथा वर्तमान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आंदोलन की दिशा एवं दशा की कीमत चुकाये बिना स्वतंत्र एवं स्वाभिमानी आंदोलन निर्माण नहीं किया जा सकता बिना पर मुख्य अतिथियों ने चर्चा की तथा ये जयंती एक मेले जैसा कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी के हाथों में झंडा लेकर जय भीम जय भारत बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंजता रहा सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस पीएससी के जवान पूरे जुलूस के साथ भ्रमण करते नजर आए चारों तरफ जय भीम जय भीम का नारा सुनाई दे रहा था l