शुभम मिश्राबहराइच l मुख्य विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में खंड विकास अधिकारी के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अस्थाई व स्थाई व बृहद गौ आश्रय स्थल पर जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है वही दूसरी तरफ सौगहना गोआश्रय स्थल फखरपुर बहराइच में गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान जिम्मेदारों की भारी लापरवाही देखने को मिली। इस विशिष्ट अवसर पर जिन गोवंशो के लिए पूजन कार्यक्रम का आदेश था , वे ही अचेत अवस्था में पड़े हुए दिखाई दिए। क्या ऐसे ही गौ माता और इनके वंशो की सुरक्षा जिम्मेदारों द्वारा किया जायेगा ?
राज्य सरकार द्वारा प्रति गोवंश प्रति दिन पचास रुपए ग्राम पंचायत निधि के तहत प्रधान को मिलता है। इन गोवंशो के सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधान, सचिव, पशु चिकित्सा अधिकारी आदि की होती है लेकिन अचेत पड़े गोवंश इन सभी जिम्मेदारों के घोर लापरवाही को उजागिर कर रहा है। गोआश्रय में जहां एक तरफ सभी भंडारे को खाने में मशगूल थे तो वहीं दूसरी तरफ गोवंश मरने को मजबूर दिखाई दिए। ग्राम प्रधान मो. नसीम, प्रतिनिधि मो. तौफीक, सचिव सुशील सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाष मौर्या, एडीओ आईएसबी विनोद श्रीवास्तव और टीए राजेंद्र सिंह सभी अपने अपने जिम्मेदारी से अनजान बने हुए है। हिंदू गौरक्षा व बजरंग दल प्रशासन से इन सभी लापरवाह जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करता है।