Qutub Ansari / Sun, Sep 22, 2024 / Post views : 91
बहराइच l घाघरा नदी से सटे मनगौढिया गांव में स्नान करते समय रविवार दोपहर में ममेरे भाई और बहन की डूबकर मौत हो गई। कुछ देर बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है। दो मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनगौढ़िया ग्राम पंचायत के मोतीपुरवा गांव निवासी पिंटू के यहां लखमीपुर खीरी जिले के प्रतापुर गांव निवासी धर्मेंद्र अपने ननिहाल में आया था। रविवार दोपहर में रिंकी (10) पुत्री बदलू अपने ममेरे भाई धर्मेंद्र के साथ नाले में स्नान करने लगे। घाघरा नदी से लगे नाले में इस समय काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है। स्नान करते समय दोनों की रविवार दोपहर में डूबकर मौत हो गई। कुछ देर बाद दोनों के शव गांव के नाले में उतराते हुए लोगों ने देखा। शवों को बाहर निकाला गया तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। जालिम नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहसीलदार अंबिका चौधरी भी मौके पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन