Qutub Ansari / Sat, Nov 23, 2024 / Post views : 113
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। सरकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड में प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष रणबीर सिंह ने की। बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पास कर दिया गया। गन्ना समिति जरवलरोड के अंतर्गत आने वाली सभी चीनी मिलों पर 120 कुंतल तौल करने का प्रस्ताव बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बोर्ड ने सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड में चार नए राजस्व गांव को जोड़ने पर भी अपनी सहमति दे दी। बोर्ड की बैठक में गन्ना किसानों के बैंक खाता परिवर्तन में नोड्यूज की बाध्यता समाप्त करने को मंजूरी दे दी गई। पारले चीनी मिल से संबंधित गन्ना किसानों के आधार, बैंक खातों के परिवर्तन के लिए सप्ताह में दो दिन चीनी मिल कर्मचारियों को गन्ना समिति जरवलरोड में उपस्थिति रहने का प्रस्ताव पास किया गया,जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो पारले चीनी मिल द्वारा गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करने पर संचालक सदस्यों को आमंत्रित न करने पर बोर्ड के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए चीनी मिल प्रबंधन से लिखित स्पष्टीकरण तलब करने का प्रस्ताव सदन द्वारा पास किया गया। समिति के किसानों के साधन परिवर्तन करने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। इस अवसर पर सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड पी.एन. पाण्डेय, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक राजेश कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार सिंह, सीताराम पांडे, शिवसहाय सिंह समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन